Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड के सियासी गलियारों में इन दिनों हलचल मचा रखी है। कारण है सीएम का दोबारा चुनाव लड़ना।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री सीएम धामी को चंपावत से उपचुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। सीएम धामी भी खुद चंपावत से चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने कई बार बातों बातों में ही चंपावत से चुनाव लड़ने के कई संकेत भी दिए थे। आखिरकार हाईकमान ने सीएम धामी को चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ाने की घोषणा की है। इसी के साथ पार्टी ने सीएम धामी की जीत के लिए एक बड़ा राजनीति प्लान भी बनाया है और बड़े मार्जिन से जीतने के लिए भाजपा ने यह रणनीति बनाई है। इस रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही एक टीम का ऐलान भी किया जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे मगर भाजपा हाईकमान ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए उनको मुख्यमंत्री की बागडोर सौंपी है। ऐसे में सीएम को दोबारा से चुनाव लड़ कर जीत हासिल करनी है और उन्होंने अपने लिए चंपावत की सीट को चुना है।
चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने उनके लिए अपनी सीट खाली कर दी है। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग जून में उपचुनाव का ऐलान कर सकता है। वहीं भाजपा ने चंपावत उपचुनाव के लिए बड़े मार्जिन से जीत हासिल करने के लिए अभी से ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में इसके लिए रणनीति बनाई गई। वहीं पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम भी बनाई जाएगी जो उपचुनाव में मॉनिटरिंग का काम देखेगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को बड़े मार्जिन से जीत का लक्ष्य दिया है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री सीएम धामी भारी मतों से उप चुनाव जीतेंगे और भाजपा उपचुनावों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी ताकि सीएम विजय हासिल कर सकें। कुल मिलाकर कहें तो सीएम Pushkar Singh Dhami को Champawat से by-election लड़वाने की तैयारी जोरों शोरों से हो रही हैं।