उत्तराखंड: सोमवार को घास लेने जंगल गई थी शांति देवी, अब तक घर नहीं लौटी..ढूंढने में मदद करें

Nainital के Okhaldhunga की Shanti Devi सोमवार से missing है। ढूंढने में मदद करें…शेयर जरूर करें
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital Okhaldhunga Shanti Devi missing: Shanti Devi of Nainital Okhaldhunga missing
Image: Shanti Devi of Nainital Okhaldhunga missing

नैनीताल: पहाड़ की जिंदगी में हर कदम पर खतरे हैं।

Shanti Devi of Nainital Okhaldhunga missing

सोमवार को यहां नैनीताल में एक महिला लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला घास लेने के लिए जंगल की ओर गई थी, लेकिन 70 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। इन दिनों पर्वतीय इलाकों में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है, ऐसे में परिजन अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए मदद मांग रहे हैं। 43 साल की शांति देवी पत्नी नवीन चंद्र जोशी कोटाबाग विकासखंड के ओखलढुंगा गांव में रहती हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे शांति देवी घास काटने के लिए जंगल की ओर गई थी। दोपहर 12 बजे तक शांति देवी घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने महिला की तलाश शुरू कर दी, लेकिन शांति देवी का कुछ पता नहीं चल सका। शांति देवी की तलाश के लिए वन विभाग की टीम भी पूरे वन क्षेत्र में गश्त कर रही है।

परिजनों ने बताया कि महिला जिस जंगल में घास काटने गई थी वह वन क्षेत्र रामनगर के जिम कॉर्बेट पार्क की सीमा से लगे गर्जिया वन क्षेत्र में है। घर से निकलते वक्त महिला ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। परिजनों ने यह भी बताया कि एक दिन पहले ही उनके घर में भतीजी की शादी थी। सोमवार को महिला घास लेने के लिए जंगल गई लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने स्थानीय लोगों से शांति देवी की तलाश में मदद करने और सूचना मिलने पर उन्हें सूचित करने की गुहार लगाई है। सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। राज्य समीक्षा के माध्यम से हम आप से शांति देवी की तलाश में मदद करने की अपील करते हैं। इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आपकी एक कोशिश पीड़ित परिवार को उनकी खुशियां वापस लौटा सकती है। गुमशुदा शांति देवी के संबंध में कोई सूचना मिलने पर मोबाइल नंबर 7895070875, 9917359139, 9012806235 पर संपर्क करें।