देहरादून में छात्रों ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 107 मिनट में बनाए 624 तरह के मोमोज

Dehradun Graphic Era University के होटल मैनेजमेंट विभाग के शिक्षकों एवं छात्रों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। 107 मिनट में बना डाले 624 तरह के Momos
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun Graphic Era Momos World Record: World Record 624 Momos in Dehradun Graphic Era University
Image: World Record 624 Momos in Dehradun Graphic Era University

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी Dehradun की Graphic Era University के होटल मैनेजमेंट विभाग के शिक्षकों एवं छात्रों ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।

Dehradun Graphic Era University Momos World Record

उन्होंने एक साथ 1 घंटे 47 मिनट में 624 तरह के अलग-अलग प्रकार के मोमोज बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। विश्वविद्यालय का यह दावा है कि यह एक नया विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी ने भी 624 तरह के मोमोस एक घंटा 47 मिनट में नहीं बनाए हैं। विश्वविद्यालय की होटल मैनेजमेंट विभाग के शिक्षक और छात्राओं की 26 लोगों की टीम ने महज 1 घंटा 47 मिनट में 624 तरह के मोमो तैयार कर सबको हैरत में डाल दिया है। मिलजुल कर उन्होंने यह रिकॉर्ड बना डाला। इनमें 416 वेज मोमोज हैं और 208 नॉन वेज मोमोस हैं। आप यह भी जानकर हैरान हो जाएंगे कि मोमोज बनाने के लिए होटल मैनेजमेंट विभाग की टीम ने मैदा के अलावा मंडवा, चुकंदर और मिस्सी के आटे का भी उपयोग किया है। आगे पढ़िए

वेजीटेरियन मोमोज बनाने के लिए उन्होंने सभी तरीके की सब्जियां डाली हैं और नॉन वेज मोमोज बनाने के लिए चिकन, मटन और अंडे का इस्तेमाल किया गया है। होटल मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष अमर डबराल के नेतृत्व में 26 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की टीम ने निर्णायक दल के सामने सुबह 11:00 बजे मोमोज बनाने शुरू किए। ठीक 1 घंटे 47 मिनट में इस टीम ने 624 तरह के मोमोज बनाकर उन में इस्तेमाल की गई सामग्री के विवरण के साथ स्टॉल पर सजा दिए। उसमें 10 10 तरह के भारतीय, कॉन्टिनेंटल और चाइनीस मसाले इस्तेमाल किए गए थे। मोमोज बनाने के इस आयोजन का शुभारंभ ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर कमल घनशाला ने किया। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से Dehradun Graphic Era University के छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे उद्योग जगत के लिए तैयार होते हैं।