Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
चमोली: चलती कार में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है।
इस मामले में आरोपी आईटीबीपी कांस्टेबल को श्रीनगर कोतवाली पुलिस एवं महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जोशीमठ, चमोली में तैनात है। दरअसल श्रीनगर कोतवाली पुलिस एवं महिला पुलिस ने चलती टाटा सूमो वाहन में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आईटीबीपी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वाहन में सवार आईटीबीपी जोशीमठ में तैनात कांस्टेबल ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
श्रीनगर के कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता किशोरी ने वाहन में सवार जवान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तहरीर दी। किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत का पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और श्रीनगर बाजार बस अड्डे के समीप बलवन्त सिंह पुत्र संत सिंह निवासी ग्राम रुड़की मानक तबरा पंचकुला हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि व्यक्ति आईटीबीपी जोशीमठ में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। वह जोशीमठ से छुट्टी लेकर अपने घर हरियाणा जा रहा था। वह जिस सवारी वाहन से जा रहा था, उसमें किशोरी और उनके अन्य साथी भी मौजूद थे। तभी बलवंत सिंह ने चलते वाहन में किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। जवान की हरकतों से आहत किशोरी ने अपने साथियों के साथ श्रीनगर बस अड्डे के पास उतरकर हिम्मत दिखा कर पुलिस को जवान की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है