Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप भी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें।
भारतीय डाक विभाग ने डाक सेवक के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। दसवीं पास युवाओं के लिए तकरीबन 38,926 पदों पर देश के अलग-अलग जगहों के लिए भर्तियां की जाएंगी। उत्तराखंड के लिए 353 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 5 जून है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारhttp://indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन कर्ताओं की अधिकतम आयु 40 वर्ष और न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों के पास भारत सरकार, राज्य सरकारों या फिर केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन का सर्टिफिकेट होना चाहिए और इसमें इंग्लिश और मैथ विषय अनिवार्य या फिर वैकल्पिक विषयों के रूप में पढ़ा होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार के पास किसी भी एक लोकल भाषा का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा और कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। ब्रांच पोस्ट मास्टर के लिए चयनित अभ्यर्थी को 12,000 प्रतिमाह मिलेंगे जबकि अन्य पदों के लिए 10,000 हजार तक वेतन निर्धारित किया गया है।