उत्तराखंड में ज़हर घोलने की कोशिश, ISIS आतंकियों का वीडियो दिखाकर कहा- अल्लाह हू अकबर

नैनीताल में एक वीडियो वायरल किया गया है। जांच में पता चला है कि ये वीडियो देवबंद, उत्तर प्रदेश में बनाया गया था। वीडियो में ISIS के आतंकी भी दिख रहे हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
nainital isis video: Video related to ISIS goes viral in Nainital
Image: Video related to ISIS goes viral in Nainital

नैनीताल: नैनीताल में एक वीडियो वायरल कर शहर की आबोहवा में जहर घोलने की साजिश रची जा रही है।

Video related to ISIS goes viral in Nainital

इस वीडियो में बुलडोजर से घुड़साल को ध्वस्त किया जा रहा है। साथ ही एक आदमी की आवाज सुनाई दे रही है जो कह रहा है कि ‘जुल्मों सितम का दौर है, इंसाफ का भी एक दौर आएगा, हो सकता है तुम हमें मिटा दो इस प्यारे वतन से, तुम्हें मिटाने कोई और आएगा..अल्लाह हू अकबर’। वीडियो में आईएसआईएस के आंतकियों की फुटेज भी दिख रही है। बता दें कि 5 मई को मंडलायुक्त दीपक रावत के निर्देश पर जिला प्रशासन, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नगर पालिका और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घोड़ा स्टैंड बारापत्थर से अतिक्रमण हटाया था। दो दर्जन से अधिक घुड़साल और पिटारिया में आवासीय टिनशेड ध्वस्त किए गए थे। इधर पिछले 2 दिन से शहर में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें घुड़साल को ध्वस्त होते दिखाया गया है। साथ ही वीडियो में एक आदमी की आवाज भी सुनाई दे रही है।

वीडियो में मध्य प्रदेश के खरगौन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ ही वहां के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी नेताओं को भी निशाना बनाया गया है। इस मामले में अधिवक्ता नितिन कार्की ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि 28 सेकेंड के वायरल वीडियो में आईएसआईएस के लड़ाके दिखाकर डर का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने वीडियो बनाने वाले की गिरफ्तारी और मामले की जांच की मांग की। उधर, मामले को लेकर एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि बारापत्थर के असगर अली नाम के व्यक्ति ने ये वीडियो अपने मोबाइल स्टेटस पर लगाया था। उससे पूछताछ की गई है। अब तक की जांच में पता चला है कि वीडियो देवबंद, उत्तर प्रदेश में बनाया गया था। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। सर्विलांस सेल मामले की जांच कर रहा है।