Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अक्सर सुनने को मिलता है कि जीवन में प्यार एक ही बार होता है मगर देहरादून में तो गजब हो गया।
यहां पर एक लड़के ने सबसे पहले बड़ी बहन से सगाई की और उसके बाद उसको उसकी छोटी नाबालिक बहन से प्यार हो गया और लड़का अपनी मंगेतर की छोटी बहन के साथ भाग गया। जी हां, लव ट्रायंगल का यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है देहरादून के डालनवाला से। यहां पर युवक की जिस युवती से सगाई हुई वह उसी की छोटी बहन के प्यार में पड़ गया। छोटी बहन नाबालिग थी। युवक ने प्यार के झांसे में लेकर लड़की को भगा दिया। उसने नाबालिक लड़की के साथ हिमाचल पहुंचकर दुष्कर्म किया और शादी का झांसा दिया। जब लड़की बरामद हुई तो सारी कहानी सामने आई। वहीं पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डालनवाला इंस्पेक्टर नंदकिशोर भट्ट ने बताया कि बीती 4 अप्रैल को थाना क्षेत्र निवासी नाबालिक लड़की लापता हो गई थी। 8 अप्रैल को पुलिस ने उसे बरामद किया।।पीड़िता ने बताया कि महावीर सिंह निवासी शिमला उसे घर से भगा कर ले गया था। महावीर सिंह की लड़की के लापता होने से कुछ समय पहले ही उसकी बड़ी बहन से सगाई हुई थी। सगाई के बाद महावीर अपनी मंगेतर की छोटी बहन के संपर्क में आया। दोनों के बीच फोन पर बात होनी शुरू हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। उसने लड़की को हिमाचल बुला लिया और वहां पर प्रेम के झांसे में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस ने पिछले महीने लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर देहरादून लाया गया है जहां पर उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।