Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में गजब हो रहा है। यहां मजार बनाकर जमीनों पर अवैध कब्जे का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। कॉर्बेट और राजाजी नेशनल पार्क एरिया में भी जंगलों के भीतर तक जगह-जगह मजारें नजर आती हैं, इनके बहाने जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।
पिछले दिनों देहरादून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में लोग पब्लिक रोड पर बनी मजार के पास बने अवैध ढांचे के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए थे। opindia की रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल मजार में एक शख्स रहने लगा था, जो कि खुद को मजार का खादिम बता रहा था। उसने वहां पर अवैध निर्माण भी कर लिया था। लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। लोगों के विरोध के बाद अतिक्रमणकारी को पुलिस ने मौके से हटा दिया है। आगे देखिए वीडियो
मामला हरिद्वार रोड का है। जहां कैलाश अस्पताल के बगल में एक मजार पर मुस्लिम रेहड़ी वाले ने अवैध कब्जा कर लिया। उसने मजार के ऊपर अवैध निर्माण भी कर लिया था, जिसका लोग विरोध कर रहे थे। बताया जाता है कि करीब नौ महीने पहले इलाके में बसा यह रेहड़ी-पटरीवाला शुरू में एक ठेले पर अंडे बेचता था। बाद में वह मजार के अंदर बस गया। कब्जे की नीयत से उसने मजार के ऊपर चादरें बिछा दीं। अवैध निर्माण करने के बाद आरोपी ने मजार में ही रहना शुरू कर दिया। लोगों ने विरोध किया तो वो खुद को मजार का खादिम बताने लगा। घटना को लेकर स्थानीय लोग एकजुट हुए और विरोध-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर से अवैध अतिक्रमण हटा दिया है।