उत्तराखंड: जयमाला की थी तैयारी, बरस रहे थे फूल..अचानक दूल्हे को लगी गोली, मचा हड़कंप

स्टेज पर जयमाला की तैयारी चल रही थी। दूल्हा-दुल्हन पर फूलों की बरसात हो रही थी, तभी गोली चलने की आवाज आई और एक गोली सीधे दूल्हे की पीठ में जा लगी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
nainital sunkot groom firing : groom suffered a gunshot wound in Nainital Sunkot village
Image: groom suffered a gunshot wound in Nainital Sunkot village

नैनीताल: नैनीताल का सुनकोट गांव। बीते दिन यहां शादी समारोह के दौरान एक दिल दहलाने वाली घटना हुई।

groom suffered a gunshot wound in Nainital

शादी में जयमाला कार्यक्रम के दौरान किसी ने दूल्हे को गोली मार दी। खून से लतपथ दूल्हा नीचे गिर पड़ा। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली किसने मारी और वारदात की वजह क्या थी, ये अब तक पता नहीं चल सका है। दूल्हे की पीठ में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चंपावत के देवीधुरा में रहने वाले दीवान सिंह लमगड़िया के छोटे बेटे विजय का रिश्ता सुनकोट गांव में रहने वाली युवती से हुआ था। बीते दिन बारात चंपावत से नैनीताल पहुंची। हंसी-खुशी के माहौल में शादी की रस्में चल रही थीं। फिर जयमाला की बारी आई। सभी लोग स्टेज पर थे। दूल्हा-दुल्हन पर फूल फेंके जा रहे थे।

तभी गोली चलने की आवाज आई और एक गोली सीधे विजय की पीठ में आकर लगी। मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए, थोड़ी देर तक तो कोई समझ ही नहीं पाया कि आखिर हुआ क्या। बाद में दूल्हे पर नजर पड़ी तो वो खून से लतपथ स्टेज पर गिरा हुआ था। घटना के बाद मौके पर हंगामा होने लगा। लोग इधर-उधर भागने लगे। गोली मारने वाले की खोजबीन भी शुरू हुई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। मंगलगीत की जगह रोने और चीख-पुकार की आवाजें सुनाई देने लगीं। घायल दूल्हे विजय को आनन-फानन में प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दूल्हे की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वारदात की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।