Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में तेज आंधी और तूफान ने कई जगह तबाही मचाई है। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन जैसे ही डीजे पर ठुमके लगाने शुरू करते हैं, वैसे ही तूफान आता है कि और पूरा टेंट पंडाल उड़ा कर ले जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि डीजे का सेटअप वहां मौजूद दूल्हा दुल्हन सहित अन्य लोगों के ऊपर गिर जाता है। कुछ लोग इस वीडियो को नैनीताल जिले के रामनगर का बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे बिन्दुखत्ता के शांतिनगर का बता रहे है। हालांकि वीडियो कहां का है, ये अभी तक पुष्ट नही हो सका है। वीडियो में आप सब देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन पहाड़ी गीत पर डांस कर रहे हैं। अचानक तूफान की रफ्तार बढ़ जाती है और तेज हवाएं सब कुछ उड़ा ले जाती हैं। इसके बाद अंधेरा छा जाता है और चीख-पुकार की आवाज आती है। फिलहाल आप भी वीडियो देखिए (वीडियो साभार- द ट्रू फैक्ट्स)