Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में पुलिस भर्ती में हिस्सा लेने आई सिपाही की पत्नी फर्जीवाड़ा करते पकड़ी गई।
इस मामले में आरोपी महिला अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया है, साथ ही इस फर्जीवाड़े की कीमत उसके सिपाही पति को भी चुकानी पड़ी है। उसे सस्पेंड कर दिया गया है। इन दिनों पुलिस लाइन रोशनाबाद, 40वीं बटालियन पीएसी व सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस आरक्षी और फायरमैन पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर दिन 400 से अधिक अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा दे रहे हैं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। मंगलवार को यहां एक महिला अभ्यर्थी की लंबाई नापने के साथ उसका वजन कराया गया। आगे पढ़िए
इसके बाद महिला ने लंबी कूद व ऊंची कूद भी पूरी कर ली। बाद में बॉल थ्रो का नंबर आया तो पहली वाली की जगह दूसरी महिला अभ्यर्थी को देखकर सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल को उस पर शक हो गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला अभ्यर्थी ने पुलिस आरक्षी बनने के लिए फर्जीवाड़ा किया है। जिसके बाद सीओ निहारिका सेमवाल ने एसएसपी को इस मामले में अवगत कराया। महिला अभ्यर्थी अंजुम जायरा निवासी रोशनाबाद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अभ्यर्थी हरिद्वार पुलिस लाइन में ही तैनात एक सिपाही की पत्नी है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मामले में महिला के पति सिपाही असलम को भी सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने महिला अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सिडकुल थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।