उत्तराखंड: नदी किनारे लकड़ी लेने गई महिला का पैर मगरमच्छ ने बुरी तरह चबाया..हालत गंभीर

उधम सिंह नगर में स्थित Sitarganjमें एक महिला के ऊपर Crocodile ने जानलेवा हमला कर दिया और महिला का पैर बुरी तरह से चबा डाला।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
sitarganj women crocodile: Crocodile attacked woman in Sitarganj
Image: Crocodile attacked woman in Sitarganj

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में स्थित सितारगंज से एक बेहद खौफनाक खबर सामने आ रही है।

Crocodile attacked woman in Sitarganj

यहां पर नदी किनारे लकड़ी लेने गई एक महिला के ऊपर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया और महिला का पैर बुरी तरह से चबा डाला। मगरमच्छ के हमले के बाद महिला का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हुए और किसी तरह महिला को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। दरअसल सितारगंज निवासी मंजू राणा पत्नी महेंद्र राणा बुधवार को खकरा नदी किनारे लकड़ी लेने गई थी। उन्होंने नाले में खड़े होकर लकड़ी को तोड़ना चाहा। कि तभी घात लगाए छिपे मगरमच्छ ने मंजू राणा का पांव दांतों से दबोच लिया। इससे पहले भी सितारगंज में एक युवक को मगरमच्छ निगल चुका है। मगरमच्छ के हमले में महिला घायल हो गई। स्वजनों ने घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने महिला को हल्द्वानी रेफर किया है। ग्राम बिडौरा-मझोला निवासी मंजू राणा के ऊपर जब मगरमच्छ ने हमला किया तो उन्होंने जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया जिस वजह से मगरमच्छ वापस नदी में चला गया।मगरमच्छ ने महिला का पांव बुरी तरह चबा लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने महिला को उपचार के लिए एसटीएच रेफर किया है।