Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: चुनाव में एक-एक वोट कीमती होता है, इस बात को सीएम पुष्कर सिंह धामी से बेहतर भला कौन समझ सकता है।
फरवरी में हुए चुनाव में सीएम धामी अपनी परंपरागत सीट से हार गए, हालांकि किस्मत उन पर मेहरबान रही और उन्हें दोबारा मौका मिला है। अब चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी जहां अफसरशाही के पेंच कसने में व्यस्त हैं, तो वहीं उनकी पत्नी गीता धामी मैदान में उतर कर पति के लिए वोट मांग रही हैं। वह न केवल जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं, बल्कि प्रचार प्रबंधन की पल-पल की जानकारी भी ले रही हैं। आप तस्वीरें देखकर खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि गीता धामी क्षेत्र में कितनी एक्टिव हैं। गीता धामी गृहणी हैं, इसलिए महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को समझती हैं। वो मतदाताओं से उनकी समस्याओं पर बात करती हैं और सीएम की जीत के बाद समाधान करवाने का आश्वासन देती नजर आती हैं।