Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
शादी के सिर्फ छह महीने बाद ही रुद्रपुर के किच्छा निवासी एक पति ने अपनी बीवी का गला बेरहमी से काट दिया। उनकी शादी को महज 6 महीने ही हुए थे और बेरहम पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी है। हादसे के बाद से ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को देखकर परिजनों की रूह कांप गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक कत्ल की वजह पता नहीं चल सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली जिले के थाना देवरनिया के गांव बिहारीपुर निवासी नबी अहमद की छह बेटियों में से दूसरे नंबर की नेहा की उम्र 19 साल थी। बीते दिसंबर ही उसकी शादी किच्छा के सिरौली गांव निवासी अबरार के साथ हुई थी। आगे पढ़िए
अबरार घर पर ही रहकर सिलाई का कार्य करता था। दिसंबर में शादी होने के बाद दोनों की जिंदगी खुशहाल चल रही थी। मायके और ससुराल पक्ष दोनों को भी किसी प्रकार के झगड़े का अंदेशा नहीं था। मई महीने के पहले सप्ताह में नेहा ससुराल से विदा होकर बरेली स्थित अपने मायके पहुंच गई। वहां वह अपनी बहनों और परिजनों के साथ रह रही थी। इसी बीच नेहा के पति अबरार ने उसे वापस ले जाने की बात कहते हुए फोन किया। और 23 मई को वह अपने दो परिजनों और कार ड्राइवर के साथ ससुराल पहुंच गया। जहां से वह पत्नी को घर ले गया। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह वापस किच्छा स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई। वहीं रात करीब 8:30 बजे नेहा के परिजनों को सूचना मिली कि उसने चाकू से अपना गला काट लिया है जिसके बाद उसके परिजनों के बीच में हड़कंप मच गया। वहीं कत्ल के आरोप में उसके पति अबरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार सुबह रुद्रपुर में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जबकि घटनास्थल से चाकू भी बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।