Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतकर देश-प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।
इसी कड़ी में उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र से आई है। पांचवी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के होनहार उदय प्रताप सिंह बर्त्वाल ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 मई के बीच मध्य प्रदेश के नीमच में हुआ। जिसमें उदय प्रताप सिंह ने सीनियर मिडिल वेट में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार और सिक्किम के खिलाड़ियों को मात देते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी के साथ उदय प्रताप के खाते में एक और उपलब्धि आई है। आगे पढ़िए
उन्होंने आगामी एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपना नाम पक्का कर लिया है। नीमच में हुआ फाइट ऑफ नाइट कार्यक्रम कई मायनों में खास रहा। इसमें देशी-विदेशी खिलाड़ियों की कला का जौहर देखने के लिए दर्शक दूर-दूर से आए थे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण द ग्रेट खली रहे। खली की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आए। इस प्रतियोगिता में उदय प्रताप सिंह बर्त्वाल ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। उदय प्रताप सिंह बर्त्वाल रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले हैं। उनकी उपलब्धि से जिलेभर में खुशी की लहर है। इस वक्त उदय प्रताप रुद्रपुर में कोच लक्ष्मण सिंह से ट्रेनिंग लेकर अपना खेल सुधार रहे हैं। वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।