Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: मंगलवार 24 मई को कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज आईसीयू वार्ड की खिड़की तोड़कर उसकी छत पर पहुंच गया है।
इस सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंची। तत्काल बचाव अभियान चलाया। अस्पताल के छज्जे पर खड़ा व्यक्ति शीशे के टुकड़े से खुद पर हमला कर रहा था। यहां तक कि वो उसको बचाने वाले पर भी हमला कर रहा था। इस दौरान उस व्यक्ति द्वारा बचाव टीम के ऊपर शीशे के टुकड़े से भी हमला किया गया। फायर कर्मी गणेश पर 3-4 बार शीशा घोंप दिया। जिस कारण फायर ब्रिगेड के चालक गणेश सिंह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाबजूद उस व्यक्ति का सकुशल रेस्क्यू किया गया। घटना में बहादुर फायर कर्मी गणेश सिंह पर 30 टांके आए है। जांच में पता चला कि राजेश आर्य निवासी दमुआ ढुंगा काठगोदाम का उपचार कृष्णा अस्पताल में चल रहा था। वो आज डिस्चार्ज होने वाला था लेकिन अचानक मानसिक स्थिति खराब होने के कारण उसके द्वारा आईसीयू की खिड़की का शीशा तोड़ा गया और इसके बाद वो छज्जे पर जा पहुंचा। पुलिस व फायर की टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लोगों ने जमकर तारीफ की गई।