Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड छात्रों के लिए जरूरी खबर है। ये बात तो आप जानते ही होंगे कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। ऐसे में अब बोर्ड परीक्षार्थियों के मन में सवाल है कि आखिर रिजल्ट कब आएगा?
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इस वक्त परीक्षा की कॉपियां चेकिंग करवाई जा रही है।यहां आपको ये भी बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए कुल 2,42, 955 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से हाईस्कूल के 1 लाख 29 हजार 785 छात्र थे। इंटरमीडिएट के 1 लाख13 हजार 170 छात्र थे। अब खबर आ रही है कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजे बहुत जल्द घोषित होने वाले हैं। जानकारी मिली है कि पहले 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। छात्र अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट ukresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 12वीं का रिजल्ट जून के पहले जारी होगा। कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि 12वीं का रिजल्ट 10 जून को जारी होगा। हालांकि अब तक इसे लोकर उत्तराखंड बोर्ड ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कुछ न्यूज वेबसाइट्स दवारा ये भी दावा किया जा रहा है कि इसी मई महीने के अंत तक रिजल्ट जारी हो जाएगा।