Uttarakhand board result: टैक्सी चालक की बेटी ने किया उत्तराखंड टॉप, मैरिट लिस्ट में पहला नंबर

Uttarakhand board result: गीतिका चौरासी के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा हैं। उन्होंने पूरे उत्तराखंड में 12वीं के बोर्ड में पहला स्थान हासिल किया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Board Result 2026: Uttarakhand Board Result Topper Geetika Pant
Image: Uttarakhand Board Result Topper Geetika Pant

बागेश्वर: कहते हैं कि अगर आपको सफलता हासिल करनी है, तो उसके लिए जी-तोड़ मेहनत ही विकल्प है। सफलता हासिल करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

Uttarakhand Board Topper Geetika Pant

ये साबित किया है कि उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की बेटी गीतिका पंत ने। गीतिका चौरासी के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा हैं। उन्होंने पूरे उत्तराखंड में 12वीं के बोर्ड में पहला स्थान हासिल किया है। गीतिका ने बोर्ड परीक्षा में 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इससे पहले 10वीं में भी गीतिका ने पूरे बागेश्वर जिले में टॉप किया था। गीतिका आज सफलता के शिखर पर हैं, लेकिन यहां तक पहुँचना इतना आसान नहीं था। आगे पढ़िए..

गीतिका के पिता चंद्रशेखर पंत टैक्सी चालक हैं। पिता दिन रात मेहनत करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी माता रितिका पंत गृहणी हैं। इससे पहले गीतिका ने हाईस्कूल में 97.6 फीसदी अंक हासिल किए थे। उस दौरान उन्होंने जिला में टॉप किया था। उस समय ही परिवार को उनकी प्रतिभा का पता चल गया था। संसाधन भले ही सीमित रहे हों, लेकिन गीतिका ने अपने सपनों को कभी सीमित होने नहीं दिया। आज गीतिका की सफलता से उनके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू हैं। गीतिका अब इंजीनियर बनना चाहती है। Uttarakhand board result में टॉपर बननने पर गीतिका को हार्दिक बधाई