Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: चंपावत में चुनावों की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है और जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है सीएम धामी की रणनीति भी साफ साफ नजर आ रही है।
चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्ट्रैटजी भी आदित्यनाथ योगी से प्रभावित है। जी हां, जिस तरह यूपी में भी कई जगह पर बुलडोजर चल रहे हैं उसी प्रकार सीएम धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में भी यूपी की तरह ही बुलडोजर चलेगा। स्टार प्रचारक के तौर पर शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंच गए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का कहना है कि धामी की ऐतिहासिक जीत चंपावत में तय है और सीएम योगी का दौरा इस जीत को और अधिक शानदार बनाएगा। दरअसल टनकपुर में सीएम धामी के समर्थन में रोड शो करने के बाद सीएम योगी सहित भाजपा के कई नेता जनसभा स्थल पहुंचे और यहां पर योगी जी के पहुंचते ही लोगों ने योगी योगी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
मुख्यमंत्री धामी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम योगी के रोड शो के दौरान बुलडोजर चर्चाओं का विषय रहा। सीएम धामी ने कहा की यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बुलडोजर चलेगा। धामी ने कहा कि यूपी में हम हर दिन पहले अपराध की खबरें सुना करते थे, मगर जब से आदित्यनाथ योगी ने बुलडोजर चलाया है अपराधी थरथर कांपते हैं। धामी ने कहा कि यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बुलडोजर चलेगा। आपको बता दें कि 31 मई को चंपावत में उपचुनाव हैं और सीएम धामी ने जनता से भारी संख्या में मतदान करने के लिए मतदान स्थल पर पहुंचने की अपील की है। उस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी पुष्कर सिंह धामी की जीत को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट है। पार्टी का कहना है कि योगी के दौरे के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर मुहर लगनी तय है। अब यह देखना काफी मजेदार होगा कि उत्तराखंड की जनता सीएम धामी के बुलडोजर से प्रभावित होकर उनको चुनावों में प्रचंड बहुमत से जिताएगी या नहीं।