उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र अभिनव का अमेरिकी फार्मा कंपनी में चयन, सालाना 1.18 करोड़ सैलरी

uttaranchal university के छात्र abhinav ankur कैंपस प्लेसमेंट के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं और ये शुरुआत वाकई शानदार रही है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
uttaranchal university abhinav ankur 1.18 crore: Uttaranchal University student Abhinav Ankur got 1 18 crores salary package
Image: Uttaranchal University student Abhinav Ankur got 1 18 crores salary package

देहरादून: देहरादून के शैक्षणिक संस्थान क्वालिटी एजुकेशन के लिए मशहूर हैं।

Uttaranchal University student Abhinav got 1.18 crores salary

यहां पढ़ रहे छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। दून की अलग-अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे कई छात्रों का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है। इनमें एक नाम अभिनव अंकुर का भी है। जिनका चयन अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय फार्मा कंपनी में हुआ है। कंपनी की ओर से अभिनव को 1.18 करोड़ का वार्षिक पैकेज दिया गया है। इस तरह अभिनव अब अमेरिका की बहुराष्ट्रीय फार्मा कंपनी में सेवाएं देंगे। अभिनव अंकुर उत्तरांचल विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। कैंपस प्लेसमेंट के जरिए अब वो अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं और ये शुरुआत वाकई शानदार रही है। आगे पढ़िए

अभिनव की इस उपलब्धि पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी ने खुशी जताई। उन्होंने अभिनव को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अभिनव के साथ ही उत्तरांचल विश्वविद्यालय के खाते में भी एक उपलब्धि आई है। उत्तरांचल विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय प्रत्यायन और मूल्यांकन परिषद नैक की ओर से ए प्लस ग्रेड मिला है। विवि के प्लेसमेंट विभाग के अध्यक्ष इकबाल सिंह साहनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में करीब एक हजार छात्रों को 147 राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी मिली है। अब अभिनव ने अमेरिका की फार्मा कंपनी के लिए चयनित होकर यूनिवर्सिटी का मान बढ़ाया है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से अभिनव अंकुर को ढेरों शुभकामनाएं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।