Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: प्रदेश में पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही जगह-जगह से बवाल की खबरें भी आने लगी हैं। नैनीताल में भी यही हुआ है।
यहां एक टैक्सी चालक महिला से बहस कर रहा था। बात बढ़ी तो महिला हंगामा करने लगी। उसने टैक्सी चालक पर छेड़छाड़ और चोरी का आरोप लगाया, जिसके बाद महिला के साथियों ने टैक्सी चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बाकी पर्यटक भी चालक को मारने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। वीडियो में पर्यटक टैक्सी चालक को बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं, हालांकि स्थानीय पुलिस ने घटना को लेकर किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। मामला शनिवार का है। मल्लीताल स्थित पंत पार्क में दिल्ली से आई एक महिला पर्यटक वहां से गुजर रहे टैक्सी चालक से टकरा गई। इस पर महिला व टैक्सी चालक में बहस हो गई। आगे पढ़िए
टैक्सी चालक को पता नहीं था कि उसे महिला से उलझने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन ऐसा ही हुआ। टैक्सी चालक बदतमीजी करने लगा तो सभी पर्यटक चालक को जमकर पीटने लगे। बचने के लिए चालक डीएसए पार्किंग की ओर निकला, पर उसे भागते देख बाकी पर्यटक भी उसके पीछे पड़ गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर चालक को पर्यटकों के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग स्थानीय युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। हालांकि इस मामले में पर्यटकों और चालक की ओर से फिलहाल पुलिस में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।