गुड न्यूज: उत्तराखंड वन विकास निगम में समूह-ग में भर्ती, पढ़िए पूरी डिटेल

उत्तराखंड वन विकास निगम में सीधी भर्ती के माध्यम से समूह-ग के पदों को भरा जाना है। पढ़िए Uttarakhand Forest Development Corporation Group C Recruitment 2022 All Detail
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Forest Development Corporation bharti: Uttarakhand Forest Development Corporation Group C Recruitment 2022
Image: Uttarakhand Forest Development Corporation Group C Recruitment 2022

देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवा ध्यान दें। वन विकास निगम ने समूह-ग के खाली पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है।

Uttarakhand Forest Development Corporation Recruitment 2022

विभाग में बंपर भर्ती निकली है। भर्ती के माध्यम से 200 पदों को भरा जाएगा। उत्तराखंड वन विकास निगम में समय-समय पर सेवानिवृत्ति एवं वन विकास निगम के सृजन के बाद स्केलर के पदों पर भर्ती न होने के कारण अब सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के माध्यम से समूह-ग के पदों को भरा जाना है। उत्तराखंड वन विकास निगम के इस संवर्ग पर फील्ड स्तरों में कार्मिकों की कमी है, जिस वजह से काम प्रभावित हो रहा है। इस पद का वेतनमान मैट्रिक्स 02 के अन्तर्गत रूपये 019900-63200 है। अधीनस्थ सेवा संवर्ग के संबंध में दिए गए प्राविधानों के अन्तर्गत स्केलर की भर्ती प्रक्रिया संचालित की जानी है। उपरोक्त पदों के लिए निर्धारित विषयों की लिखित परीक्षा भी आयोजित की जानी है। उत्तराखंड वन विकास सेवाविनियामली-2022 के अनुसार स्वीकृत 800 पदों में से सीधी भर्ती के लिए 75 प्रतिशत रिक्तियों में वर्तमान में मात्र 35 कर्मचारी सीधी भर्ती के कोटा के अंतर्गत सेवाएं दे रहे हैं, जो आने वाले 2-3 सालों में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इन रिक्तियों को भरने के लिए 200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। Uttarakhand Forest Development Corporation Group C Recruitment 2022 संबंधी ज्यादा जानकारी के लिए उत्तराखंड वन विकास निगम की वेबसाइट ukfdc.uk.gov.in पर विजिट करें।