Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: मशहूर सिंगर केके Krishna Kumar Kunnath अब हमारे बीच नहीं रहे। कोलकाता में एक लाइव शो के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर इसे कार्डियक अरेस्ट से मौत का केस मान रहे हैं।
शानदार सिंगर केके Krishna Kumar Kunnath की असामयिक मौत से भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। हर कोई इस बेमिसाल गायक को अपने-अपने तरीके से याद कर रहा है। उत्तराखंड के बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने भी केके के निधन पर दुख व्यक्त किया है। केके के साथ बिताये पलों को याद कर जुबिन नौटियाल भी भावुक हो गए। दरअसल जुबिन नौटियाल ने कुछ समय पहले केके के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया था। अब कैमरे में कैद किये पलों को अब जुबिन नौटियाल बेशकीमती यादों के तौर पर देख रहे हैं। जुबिन ने केके के साथ रिकॉर्डिंग के दौरान का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो में जुबिन नौटियाल और केके दोनों ही काम के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। जुबिन ने केके Krishna Kumar Kunnath के निधन को संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया.