Jubin Nautiyal ने Triyuginarayan Temple में अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल के साथ पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह किया। समारोह बेहद निजी और सादगीपूर्ण रहा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Jubin Nautiyal Marries Childhood Friend in Trijuginarayan Temple
रुद्रप्रयाग: बॉलीवुड सिंगर Jubin Nautiyal ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध Triyuginarayan Temple में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह कर लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे।
Jubin Nautiyal Marries Childhood Friend in Triyuginarayan Temple
यह विवाह पूरी तरह सादगीपूर्ण और निजी रखा गया। इसमें केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। समारोह को सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया गया और शादी से जुड़ी कोई आधिकारिक तस्वीर या वीडियो भी सामने नहीं आई।
पहले ही कर चुके थे विवाह?
सूत्रों के अनुसार, जुबिन और रिचा करीब डेढ़ वर्ष पहले ही विवाह कर चुके थे। हालांकि, अब उन्होंने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सभी रस्में पूरी की हैं। इस संबंध में परिवार की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। आगे पढ़िए..
बचपन की दोस्त बनी जीवनसाथी
रिचा चंदेल, जुबिन की बचपन की मित्र बताई जा रही हैं। दोनों के बीच लंबे समय से करीबी रिश्ता था, जो अब विवाह के बंधन में बदल गया। यह रिश्ता निजी रखा गया था, जिसकी जानकारी अब सामने आई है।
जुबिन की मां नीना नौटियाल ने बताया कि शादी को पूरी तरह पारिवारिक दायरे में रखा गया। जुबिन हमेशा अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखते हैं, इसलिए इस समारोह को भी सीमित रखा गया।
उत्तराखंड से खास जुड़ाव
Dehradun के जौनसार क्षेत्र में पले-बढ़े जुबिन का उत्तराखंड से गहरा संबंध रहा है। वह अक्सर अपनी संस्कृति और परंपराओं को महत्व देते हैं, जो इस शादी में भी साफ दिखाई दिया। जुबिन नौटियाल की शादी की खबर सामने आते ही उनके फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। उनकी सादगी और निजी अंदाज़ में की गई शादी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।'