उत्तराखंड: सिंगर जुबिन नौटियाल पहुंचे कॉर्बेट पार्क, जंगल सफारी के बीच फैंस से हुई खास मुलाकात

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को गोपनीय दौरे पर कॉर्बेट क्षेत्र के फाटो पर्यटन जोन पहुंचे, जहां उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान जुबिन ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन सफारी के दौरान उन्हें बाघ के दीदार नहीं हो सके।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Jubin Nautiyal Corbett Safari: Jubin Nautiyal Enjoys Jungle Safari in Corbett
Image: Jubin Nautiyal Enjoys Jungle Safari in Corbett

रामनगर: बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल गुरुवार को कॉर्बेट क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रसिद्ध फाटो पर्यटन जोन में सुबह की पाली में जंगल सफारी की। जुबिन का यह दौरा काफी हद तक गोपनीय रखा गया था। सुबह अचानक अपने बीच बॉलीवुड सिंगर को देखकर नेचर गाइड, जिप्सी चालक और वनकर्मी भी उत्साहित नजर आए।

Jubin Nautiyal Enjoys Jungle Safari in Corbett

जुबिन नौटियाल को सफारी के लिए पहुंचा देखकर वहां मौजूद प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। फैंस ने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेने की इच्छा जताई। जुबिन ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उनके इस सहज अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

स्टाफ के तीन सदस्यों के साथ निकले जंगल सफारी पर

प्रशंसकों से मुलाकात के बाद जुबिन नौटियाल अपने स्टाफ के तीन सदस्यों के साथ जिप्सी में सवार होकर जंगल सफारी के लिए रवाना हुए। आगे पढ़िए..

उन्होंने फाटो पर्यटन जोन के घने जंगलों और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया। फाटो क्षेत्र अपनी जंगल सफारी और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

सफारी के दौरान नहीं दिखा बाघ

जंगल सफारी के दौरान जुबिन नौटियाल को बाघ के दीदार नहीं हो सके। हालांकि, टाइगर साइटिंग न होने के बावजूद उन्होंने फाटो के जंगल और प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया। फाटो रेंज के रेंजर कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जुबिन नौटियाल सफारी पूरी करने के बाद वापस लौट गए।

सादगी भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल

जुबिन नौटियाल के इस दौरे की खास बात उनका सादगी भरा अंदाज रहा। अचानक प्रशंसकों के बीच पहुंचने के बाद उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उनकी जंगल सफारी और प्रशंसकों के साथ मुलाकात की तस्वीरें अब चर्चा में हैं।