बागेश्वर में दुखद हादसा: नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक ही गांव से उठी दो अर्थियां

खबर फैलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना बागेश्वर के कज्यूली पुल के पास हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
bageshwar Kashyap Negi Lucky Negi death: Bageshwar Falyati village Kashyap Negi Lucky Negi died
Image: Bageshwar Falyati village Kashyap Negi Lucky Negi died

बागेश्वर: बागेश्वर से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। यहां गोमती नदी में दोस्तों के साथ नहाते वक्त डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 15 और 17 वर्ष थी।

Bageshwar Kashyap Negi Lucky Negi died

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना कज्यूली पुल के पास हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मच हुआ है। घटना बीते बुधवार की देर शाम फल्याटी गांव की बताई जा रही है। यहां चार किशोर कज्यूली पुल के पास गोमती नदी में नहाने उतर गए। इनमें कश्यप नेगी (17) और लक्की नेगी (15) भी थे। थोड़ी देर बाद चारों नदी में डूबने लगे और चारों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक कश्यप नेगी और लक्की नेगी निवासी फल्याटी डूब गए। जबकि दो अन्य बच्चे किसी तरह से पानी से बाहर निकल आए। घटना की खबर मिलते ही फल्याटी गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण नदी की ओर दौड़े मगर तबतक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। स्वजनों के अनुसार कश्यप 12वीं का छात्र था। उसने बोर्ड की परीक्षा दी थी। जबकि लक्की नेगी दिल्ली में रहता था। विद्यालय में अवकाश के कारण वह इस बीच घर आया था। उसके घर में गुरुवार को पूजा का आयोजन होना था। हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवार में शोक पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।