हीट वेव से तपेगा उत्तराखंड, देहरादून में 42 के पार जाएगा पारा..यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हीट वेव को मध्यनजर रखते हुए जारी किया यलो अलर्ट, देहरादून में गर्मी का दस साल का रिकॉर्ड टूटा
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 3 june: Uttarakhand Weather Report June 3
Image: Uttarakhand Weather Report June 3

देहरादून: जून की शुरुआत उत्तराखंड में भीषण और झुलसाने वाली गर्मी के साथ हुई।

Uttarakhand Weather Report June 3

जून के दूसरे ही दिन देहरादून में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री तक जा पहुंचा। इससे पिछले 10 साल के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस सीजन में देहरादून का अधिकतम तापमान पहली बार 40 डिग्री के पार हुआ है। इसके अलावा मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के घाटी वाले क्षेत्रों में भी हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है और 2000 मीटर तक पहाड़ी क्षेत्रों में 28 से 30 डिग्री तक अधिकतम तापमान रह सकता है। आगे पढ़िए

बता दें कि देहरादून में बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा और शहर में लोगों की हालत गर्मी से परेशान रही। चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोगों की दोपहर बेहद कठिनाई से बीती और सड़कों पर भी लोग भीषण गर्मी का सामना करते हुए नजर आए। मौसम विभाग ने तापमान 40 पार जाने का पूर्वानुमान लगाया था और तापमान बढ़ने का क्रम 31 मई से शुरू भी हो गया था। बता दें कि 8 जून तक देहरादून में लगातार तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का अनुमान है। देहरादून में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। गढ़वाल मंडल में भी मौसम विभाग ने हीट वेव को मध्य नजर रखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने लोगों से गर्मी से बचने की अपील की है।