गढ़वाल में हुक्का पीकर बवाल काट रहे थे हरियाणा के लड़के..सभी हुए अरेस्ट, जुर्माना भी लगा

चमोली पुलिस ने इनके हुक्का जब्त करने के साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
chamoli haryana hukkah: Haryana pilgrim arrested with hookah in Chamoli
Image: Haryana pilgrim arrested with hookah in Chamoli

चमोली: उत्तराखंड में हुड़दंग करने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और यह हुड़दंग करने वाले उत्तराखंड के नहीं बल्कि दिल्ली जैसे बड़े-बड़े शहरों के रहने वाले होते हैं।

Haryana pilgrim arrested with hookah in Chamoli

बड़े-बड़े शहरों से लोग अपने दोस्तों के साथ यहां पर आते हैं और हुड़दंग बाजी करते हैं और पहाड़ों की मर्यादा और गरिमा को भंग करते हुए अशांति फैलाते हैं। अब पहाड़ों पर भी हुक्का पीने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और पुलिस अब तक कई लोगों का ऑपरेशन मर्यादा के तहत हुक्का पीते हुए पकड़ चुकी है और उनके ऊपर सख्त कार्यवाही भी कर चुकी है अब चमोली में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां पर दिल्ली के गुड़गांव से आए हुए 10 तीर्थ यात्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सभी यात्री हुक्का पीकर हुड़दंग मचा रहे थे।चमोली पुलिस ने हुक्का जब्त करने के साथ ही उनके ऊपर 5000 का चालान भी लगाया है। चमोली के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन मर्यादा के तहत जिले में हुक्का पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आगे पढ़िए

इसी क्रम में वीरवार को चमोली के यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने कोठियाल सैंण में चेकिंग शुरू की। यहां पर गुरुग्राम व दिल्ली से आए छह यात्री हुक्का पीकर हुड़दंग कर रहे थे, जिस पर इनको गिरफ्तार किया गया। इनमें नजफगढ़ दिल्ली के कुलदीप सिंह, अमित डागर, सुमित, अभिषेक व गुरुग्राम हरियाणा निवासी विवेक, संदीप शामिल हैं। इनका पुलिस एक्ट के तहत चालान करने के साथ ही तीन हजार का जुर्माना लगाया है। उधर पीपलकोटी पुलिस ने भी चार तीर्थयात्रियों को हुक्का पीकर हुड़दंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक ऋषिकात पटवाल ने बताया कि चारों तीर्थ यात्रियों पर दो हजार का जुर्माना गया है। उन्होंने बताया कि रोहतक हरियाणा निवासी प्रदीप, अजीत, अरुण और मेरठ निवासी बाबा देशराज को हुक्का पीते हुए पकड़ा।