अभी अभी: आ गया Uttarakhand Board Result, 2 मिनट में पढ़िए पूरी डिटेल

बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। 10वीं और 12वीं कक्षा का Uttarakhand Board Result 2022 सामने आ गया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand board results 2022: Uttarakhand Board Result 2022 10th 12th Result live
Image: Uttarakhand Board Result 2022 10th 12th Result live

देहरादून: आखिरकार बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।

Uttarakhand Board Result 2022

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट सामने आ गया है। हाईस्कूल की परीक्षा में 77.74 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 82.63 रहा। शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी है। बता दें कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च 2022 से लेकर 19 अप्रैल 2022 के बीच किया गया। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कोरोना काल में स्कूलों की पढ़ाई ठप रही। लगभग दो साल तक छात्रों ने जैसे-तैसे कक्षाएं पास की, लेकिन असली चुनौती अब है। Uttarakhand Board Result Website अब एक और काम की बात नोट कर लें।

Uttarakhand Board Result Website

रिजल्ट जानने के लिए छात्रों को यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालना होगा। जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को राज्य समीक्षा टीम की ओर से अग्रिम शुभकामनाएं। रोजगार व शिक्षा से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।