Uttarakhand Board Result: टिहरी के मुकुल बने हाईस्कूल टॉपर, हरिद्वार की दिव्या इंटर टॉपर

Uttarakhand Board Result में हाईस्कूल की परीक्षा में 77.74 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 82.63 रहा।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Board Result: Uttarakhand Board Result topper divya rajput mukul silswal
Image: Uttarakhand Board Result topper divya rajput mukul silswal

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट सामने आ गया है।

Uttarakhand Board Result 2022

टिहरी के थौलधार इंटर कॉलेज के मुकूल सिल्सवाल ने हाईस्कूल टॉप किया है। जबकि, हरिद्वार की एसबीएनआईसी की दिव्या राजपूत ने किया इंटर में टॉप किया है। हाईस्कूल परीक्षा-2022 में बागेश्वर जिला 87.05 फीसदी के साथ प्रदेशभर में प्रथम रहा, जबकि 12वीं परिणाम में 91.90 फीसदी के साथ रुद्रप्रयाग जिला प्रथम रहा। 10वीं परिणाम में छात्राओं के बीच बागेश्वर की रबीना प्रथम रहीं हैं। 12वीं परिणाम में छात्रों के बीच एसपीपीएमआईसी, चमोली के अंशूल बहुगुणा टॉपर बने हैं। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल जिले के मुकुल सिलस्वाल ने 99.0 प्रतिशत अंकों के उत्तराखंड टॉप किया है। 12वीं में हरिद्वार की दिव्या राजपूत ने 97.0 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। साल 2021 में यूके बोर्ड हाई स्कूल का परिणाम 93.09 प्रतिशत और यूके बोर्ड इंटरमीडिएट का परिणाम 99.56 प्रतिशत रहा था। जबकि 2020 में कक्षा 10वीं का परिणाम 76.91 और 12वीं का परिणाम 76.91 फीसदी रहा था।

Uttarakhand Board Result Website

अब एक और काम की बात नोट कर लें। रिजल्ट जानने के लिए छात्रों को यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालना होगा। जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को राज्य समीक्षा टीम की ओर से अग्रिम शुभकामनाएं। रोजगार व शिक्षा से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।