किराये के घर में रहती है उत्तराखंड टॉपर दीया, बार-बार कटती है लाइट..अब IAS बनना है सपना

एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिया ने इंटर की परीक्षा में 97 फीसदी नंबर लाकर मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
diya rajput uttarakhand topper: Story of Uttarakhand topper Diya Rajput
Image: Story of Uttarakhand topper Diya Rajput

हरिद्वार: उत्तराखंड बोर्ड की ओर से सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए।

Story of Uttarakhand topper Diya Rajput

हर साल की तरह इस बार भी बेटियों ने परीक्षा में इतिहास रचा और टॉप करने में सफल रहीं। हरिद्वार में रहने वाली दीया राजपूत ने पूरे प्रदेश में 12वीं क्लास में टॉप किया है। उनकी सफलता से पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा। घऱ पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। परिजनों ने कहा कि बेटी परीक्षा में अच्छे नंबर लाएगी, ये तो सबको पता था, लेकिन सोमवार को जब पता चला कि दीया ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है तो सबकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली दीया ने इंटर की परीक्षा में 97 फीसदी नंबर लाकर मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, मां घर संभालती है। आर्थिक परेशानी के अलावा दीया को पढ़ाई के दौरान और भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दीया का परिवार किराए के कमरे में रहता है। उनके इलाके में लाइट बहुत कटती है, जिससे पढ़ाई करने में काफी दिक्कतें भी होती थीं। इसके बावजूद दीया ने हार नहीं मानी और परिवार व टीचर्स के सहयोग से बड़ा मुकाम हासिल करने में सफल रहीं। दीया कहती हैं कि टॉपर बनना एक सपने के सच होने जैसा है। दीया राजपूत एसवीएमआईसी मायापुर हरिद्वार की छात्रा रही हैं। होनहार दीया भविष्य में आईएएस अफसर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से दीया और उनके परिवार को शुभकामनाएं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।