Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है।
इंतजार खत्म हुआ, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर आदेश जारी कर दिया है। सचिव संतोष बडोनी की ओर से जारी आदेश के अनुसार वन दरोगा पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 एवं 29 जून 2022 को देहरादून में होगी। शारीरिक दक्षता के लिए क्या-क्या योग्यता मांगी गई है, ये भी बताते हैं।
परीक्षा के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों को ऊंचाई व सीने की माप के साथ 25 किलोमीटर दौड़ (अधिकतम 04 घंटों में) पूरी करनी होगी। इसी तरह महिला अभ्यर्थियों हेतु ऊंचाई व 14 किलोमीटर दौड़ (अधिकतम 04 घंटों में) पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आयोग की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पूर्ण तैयारी के साथ आएं तथा यह घोषणा पत्र भी साथ लाएं कि वे इस परीक्षण के लिए अपने आपको स्वस्थ समझते हैं व परीक्षण के दौरान अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई कठिनाई आएगी तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं लेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा आयोजन की तिथि से एक सप्ताह पूर्व निर्गत किये जाएंगे। इस तरह वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मैदान पर दमखम दिखाने का समय आ गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। रोजगार और शिक्षा से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।