Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: आर्मी स्कूल में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।
आर्मी पब्लिक स्कूल रायवाला में शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नोटिफिकेशन के अनुसार पीजीटी और काउंसलर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती संबंधी डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।
नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, वो संविदा पर आधारित हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 जून 2022 को दोपहर 2 बजे तक स्कूल में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। पीजीटी के लिए आवेदक की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय केमेस्ट्री और फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट व 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड पास होना निर्धारित है। काउंसलर के पद के लिए अभ्यर्थी का साइकोलॉजी विषय के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। काउंसलर के तौर पर तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए।
नए उम्मीदवारों के लिए अनुभव होना अनिवार्य नहीं है, आयु सीमा 40 साल से कम होनी चाहिए। अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा अधिकतम 57 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार पर आधारित होगा। सेना कर्मियों की विधवाओं समेत अलग-अलग वर्ग को लिखित परीक्षा में छूट मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार पूरी तरह से भरे आवेदन पत्र को सभी प्रशंसापत्रों के साथ स्कूल कार्यालय में 22 जून 2022 को 100 रुपये के डीडी के साथ जमा कर सकते हैं। नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://www.apsraiwala.com/dynaweb/blob/Advertisement.png
https://www.apsraiwala.com/dynaweb/blob/ApplFormTrs.pdf