श्रीनगर गढ़वाल में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, सड़क पर चल रही महिला को उड़ाया..देखिए वीडियो

कार से भिड़ंत होते ही महिला छिटक कर दूर जा गिरी, हालांकि किस्मत ने महिला का साथ दिया, और चमत्कार से महिला की जान बच गई। देखिए वीडियो
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Srinagar Garhwal Fortuner Video: Video of Fortuner hitting woman in Srinagar Garhwal
Image: Video of Fortuner hitting woman in Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में सड़कों पर चलना सुरक्षित नहीं रह गया है। जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं।

Fortuner hitting woman in Srinagar Garhwal

चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़े हैं। इस बीच पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर से सड़क हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां तेज रफ्तार से दौड़ रही फॉर्च्यूनर कार ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत होते ही महिला छिटक कर दूर जा गिरी, हालांकि किस्मत ने महिला का साथ दिया और उसकी जान बच गई। घटना बदरीनाथ नेशनल हाईवे-58 की है। श्रीनगर में उफल्डा के पास एक महिला सड़क किनारे चल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर कितनी खतरनाक थी, इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर खुद लगा सकते हैं। कार से टक्कर होते ही महिला सड़क पर गिर गई। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने फॉर्च्यूनर चला रहे युवक की जमकर पिटाई की। हालांकि गनीमत ये रही कि महिला सुरक्षित है। यह पूरी घटना समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत भी नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। देखिए वीडियो