देहरादून में रुका था सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

देहरादून में रुका था सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर, पंजाब पुलिस ने एसटीएफ के साथ की जांच-पड़ताल
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
dehradun Sidhu Moose Wala Murderer: sidhu moose wala killer was staying in Dehradun
Image: sidhu moose wala killer was staying in Dehradun

देहरादून: 29 मई को मनसा (पंजाब) में गायक मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।

Sidhu Musewala killer was stayed in Dehradun

इस मामले में कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर देहरादून में भी रुका था। ऐसे में एक बार फिर से देहरादून का नाम इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस से जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि शूटर गोली मारने के बाद नहीं, बल्कि वारदात से पहले देहरादून में रुका था। इस बाबत पंजाब पुलिस, उत्तराखंड एसटीएफ और आईबी ने पड़ताल की है। बताया जा रहा कि मूसेवाला के शूटर से मिलने जुलने और शरण देने वाले कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। 29 मई को मनसा (पंजाब) में गायक मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। आगे पढ़िए

इस मामले में लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है। इस हत्याकांड से अगले दिन उत्तराखंड का नाम भी इस मामले से जुड़ गया था। सूत्रों के अनुसार, गोलियां बरसाने वाले शूटरों में से एक हत्याकांड से पहले दून में कई दिनों तक रुका था। वह यहां पर अपने परिचितों के घर और अन्य ठिकानों पर रुका था। इस बात की भनक लगते ही बीते रोज पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद मांगी थी। पंजाब पुलिस की टीम के साथ आईबी के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने दो दिनों तक देहरादून में पड़ताल की। संयुक्त टीम ने कई लोगों को चिह्नित किया है। इनसे पूछताछ के बाद कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ आए हैं। दो दिन पूर्व पुणे में भी एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा कि उत्तराखंड पुलिस लगातार पंजाब पुलिस के संपर्क में है और हत्याकांड की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।