Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने उसे गुजरात से पकड़ा। प्रियव्रत उर्फ फौजी पर सोनीपत में भी हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड से पहले शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी कई महीनों तक देहरादून में रहा था। हरियाणा के सोनीपत में एक हत्या के बाद उसने छिपने के लिए देहरादून में शरण ली थी। पुलिस ने बताया कि अप्रैल में वो देहरादून से चला गया था और 29 मई को पंजाब के मनसा में उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी। सोनीपत में हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर फौजी के साथ 4 और युवक भी कई महीनों तक देहरादून में रहे थे। ये सभी किराये के घर में रह रहे थे। पुलिस ने इस बारे में जब मकान मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि पांचों युवक दिनभर मकान में ही रहते थे और कभी कभार ही बाहर निकलते थे।
उनकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उन्हें कई बार जाने के लिए भी कहा गया था। अप्रैल में शूटर प्रियव्रत बिना बताए कमरा छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि जो युवक उसके साथ यहां ठहरे थे, वह मूसेवाला की हत्या में शामिल नहीं हैं। प्रियव्रत उर्फ फौजी देहरादून में रहा जरूर था, लेकिन उसने या उसके साथियों ने दून में रहकर मूसेवाला की हत्या की साजिश रची, इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब पुलिस एक शूटर की तलाश के सिलसिले में देहरादून पहुंची थी। पता चला था कि सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था। अब दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी को मुख्य शूटर बताया जा रहा है। फिलहाल वो दिल्ली पुलिस के कब्जे में है। उसे जल्द ही पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।