Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
गुरुवार को बाघ ने 75 साल की बुजुर्ग महिला को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने महिला के शव के साथ रामनगर-कालाढूंगी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने मौके पर पहुंचे वन विभाग के अफसरों का घेराव भी किया। उन्होंने बाघ के आतंक से जल्द निजात दिलाने की मांग की। फतेहपुर रेंज में बीते सात महीने में बाघ 7 लोगों की जान ले चुका है। इन घटनाओं से लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। गुरुवार को नवाड़ सैलानी फतेहपुर निवासी नंदी देवी (75) पत्नी खीमा नंद चार अन्य महिलाओं के साथ वसुंधरा कॉलोनी के पीछे जंगल में घास लेने गई थीं। तभी बाघ ने उन हमला कर दिया और खींचकर जंगल की तरफ ले जाने लगा। आगे पढ़िए
नंदी की चीख पुकार सुनकर साथ की महिलाएं घटना स्थल की तरफ भागी और शोर मचाना शुरू किया। जिस पर बाघ नंदी देवी को छोड़कर भाग गया। हालांकि लोगों के पहुंचने तक नंदी देवी की मौत हो चुकी थी। महिलाओं ने इसकी सूचना नंदी देवी के परिजनों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही फतेहपुर रेंज की टीम रेंजर केआर आर्या के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। नंदी के शव को उनके घर लाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने महिला के शव को रामनगर कालाढूंगी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। हालांकि अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए। रेंजर केआर आर्या ने कहा कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बुधवार को रामनगर में भी बाघ ने एक श्रमिक की जान ले ली थी।