Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के एक फाइव स्टार होटल में महिला कर्मचारी संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
दुष्कर्म का आरोप 15 साल के नाबालिग पर लगा है, जो कि घटना के वक्त अपने परिवार के साथ होटल में ठहरा हुआ था। पीड़ित महिला होटल में हाउसकीपिंग का काम करती है। मेडिकल में महिला संग रेप की पुष्टि हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को संरक्षण में ले लिया है। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा। मामला राजपुर रोड स्थित हयात होटल से जुड़ा है। यहां एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे उसने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था। आगे पढ़िए
इसी दौरान एक लड़का वहां पहुंचा और महिला को हाय कहा। महिला ने लड़के से कहा कि अगर उसे कुछ चाहिए तो वो रिसेप्शन पर बात करे। आरोप है कि इस बीच लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने मदद के लिए शोर भी मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से किसी को सुनाई नहीं दिया। आरोपी छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां आया था। दो दिन पहले ही उसका परिवार होटल में आकर ठहरा था। शुक्रवार को परिवार को चेकआउट करना था, लेकिन उससे पहले ही ये वारदात हो गई। जिससे होटल में हड़कंप मच गया। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।