देहरादून: शादी वाले दिन ही गहने और कैश लेकर गायब हुई दुल्हन, सन्न रह गए ससुराल वाले

शादी के अगले दिन परिवार की नींद खुली तो दुल्हन गायब थी। सिर्फ दुल्हन ही नहीं शादी में उसे जो जेवर और सामान दिया गया था, वो भी नदारद था।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
dehradun luteri dulhan: bride escaped on the wedding day in Dehradun
Image: bride escaped on the wedding day in Dehradun

देहरादून: देहरादून में एक गरीब परिवार लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का शिकार बन गया।

bride escaped in Dehradun

मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले युवक की मंगलवार को एक युवती से शादी हुई। दावत खत्म होने के बाद रात के वक्त सभी लोग सोने चले गए, सुबह नींद खुली तो दुल्हन गायब थी। सिर्फ दुल्हन ही नहीं शादी में उसे जो जेवर और सामान दिया गया था, वो नदारद था। लुटेरी दुल्हन ने घर में कुछ नहीं छोड़ा। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस से मदद मांगी है। पीड़ित दूल्हे आकाश कुमार का परिवार झाझरा में रहता है। परिवार मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। आकाश की बहन पूनम ने बताया कि क्षेत्र के एक पंडित ने उसके भाई का पिंकी नाम की लड़की से रिश्ता कराया था।

सोमवार को पिंकी और उसके कथित बहन व जीजा आदि उनके घर आए। यहां आकाश को पिंकी और पिंकी को आकाश पसंद आ गए। मंगलवार को सुद्धोवाला के शिव मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में आकाश और पिंकी की शादी हुई। हंसी-खुशी के माहौल में शादी की सारी रस्में संपन्न हुई, लेकिन ये खुशियां अगले दिन तक भी नहीं टिक सकीं। परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो पिंकी गायब थी। यही नहीं वो परिवार का सारा धन और जेवर भी अपने साथ ले गई। पीड़ित परिवार ने अब झाझरा चौकी में घटना की शिकायत की है। शादी कराने वाला पंडित भी गायब है। पुलिस लुटेरी दुल्हन और शादी कराने वाले पंडित की तलाश कर रही है।