Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है।
डॉ. पीयूष रौतेला को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार भू-विज्ञान के क्षेत्र में किये गये विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा। राष्ट्रीय सम्मान समारोह आगामी 12 जुलाई 2022 को दिल्ली में आयोजित होगा। समारोह में उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के प्राधिकरण के अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे, जो कि हर उत्तराखंडवासी के लिए गर्व का विषय है। यह विशेष पुरस्कार भू-विज्ञान के क्षेत्र में किये गये विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। सम्मान के साथ नकद धनराशि भी पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। आगे पढ़िए
यहां आपको डॉ. पीयूष रौतेला के बारे में भी बताते हैं। वो लंबे समय तक आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के अधिशासी निदेशक रहे हैं। इससे पहले उनके निर्देशन में किये गये कार्यों के आधार पर उन्हें सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी दिया जा चुका है। अब उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होकर एक और उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि यह पुरस्कार सामान्यतः वैज्ञानिक शोध व अध्ययन करने वाले संस्थानों के साथ-साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत वैज्ञानिकों को दिया जाता है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस बार यह पुरस्कार किसी राज्य सरकार के ऐसे कार्मिक को दिया जा रहा है, जिसके विभाग का शोध कार्यों से कोई भी सीधा सरोकार नहीं है। इस लिहाज से Dr Piyush Rautela को सम्मान मिलना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है।