उत्तराखंड से आज की सबसे दुखद खबर: नदी में बही कार, 9 लोगों की मौत

आज सुबह 5 बजे के करीब Ertiga कार Ramnagar की Dhela river में बह गई। इस हादसे में 9 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
ramnagar dhela river ertiga car: Ertiga car washed away in Dhela river of Ramnagar
Image: Ertiga car washed away in Dhela river of Ramnagar

रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है।

Ertiga car washed away in Dhela river Ramnagar

यहां एक अर्टिगा कार नदी में बह गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। आज सुबह 5 बजे के करीब ये कार रामनगर की ढेला नदी में बह गई। इस हादसे में 9 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में 10 लोग सवार थे, जिसमें से एक लड़की जिंदा है। मौके से 4 शव बरामद कर लिए गए हैं। कार में अभी भी 5 और शव फसे होने की बात बताई जा रही है। शवों को निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। सभी पर्यटक पंजाब के बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।