उत्तराखंड: बीएड करने वाले युवा ध्यान दें, कुमाऊं यूनिवर्सिटी में करें अप्लाई..फाइनल हुई Exam डेट

कुमाऊं विवि में बीएड के लिए आवेदन शुरू, इस दिन होगी परीक्षा…पढ़िए Kumaun University BEd Entrance Exam 2022 All Details
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Kumaun University BEd Exam All Details: Kumaun University BEd Entrance Exam 2022 Date and All Details
Image: Kumaun University BEd Entrance Exam 2022 Date and All Details

नैनीताल: उत्तराखंड में बीएड करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए जरूरी खबर है।

Kumaun University BEd Entrance Exam 2022

कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर अपडेट आ गया है। कुमाउं विवि बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर कोई भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं तो विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

Kumaun University BEd Entrance Exam 2022 Date

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए तारीख तय कर दी है। प्रवेश परीक्षा 7 अगस्त को तय की गई है। प्रवेश हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार से शुरू कर दी है। विवि ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,250 रुपए रखा गया है।

Kumaun University B.Ed Entrance Exam Website

इच्छुक आवेदक बीएड में एडमिशन के लिए 30 जुलाई तक वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर आवेदन कर सकते है। जिसका आवेदन शुल्क 1250 रुपये हैं। छात्र 30 जुलाई रात्रि 11.59 तक आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन की डाउनलोड किए जाएंगे। विवि की ओर से आवेदकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें और जल्द से जल्द आवेदन कर लें।