क्या बॉलीवुड के आइटम कल्चर से प्रभावित हो रहा है उत्तराखंड का संगीत जगत, संस्कृति को बचाने की बात करने वाले आखिर किस फूहड़ता की तरफ आगे बढ़ रहे हैं?
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: New Garhwali Item Song Thumka
देहरादून: सबसे पहले हम आपसे ये कहना चाहते हैं कि इस गीत का वीडियो हम आपको नहीं दिख सकते। तस्वीरों के माध्यम से इस गीत की फूहड़ता देख लीजिए।
संस्कृति, कल्चर, ट्रेडिशन बचाते बचाते हम 2022 में पहुंच चुके हैं। 20 साल हो गए हैं उत्तराखंड को अस्तित्व में आए। इतने सालों में हमने उत्तराखंड की संस्कृति को, उसके कल्चर को उसके गीतों के जरिए बचाने का खूब प्रयास किया। मगर संस्कृति बचाते बचाते हम यह कहां पहुंच गए हैं।
New Garhwali Item Song Thumka
गलती यह है कि सवाल तब नहीं किया, जब पहली बार किसी ने उत्तराखंड की संस्कृति पर कीचड़ उछाला। अब इस हद तक बात आगे बढ़ गई है कि गीत, कल्चर और संस्कृति के नाम पर भोजपुरी जैसे आईटम सांग्स यहां पेश किए जा रहे हैं। अब हम कह रहे हैं कि नहीं यह देवभूमि की संस्कृति नहीं है, यहां गन कल्चर, शराब कल्चर, फूहड़ता नहीं है, मगर देर हो चुकी है, क्योंकी यह ज़हर लोगों के दिलोदिमाग में भर चुका है, यहां के गानों में अश्लीलता और फूहड़ता भर चुकी है। हाल ही में यूट्यूब पर एक गाना रिलीज हुआ है, गाने में लायक बोलने जैसा कुछ है ही नहीं..इसलिए इसे नालायक कहना ही बेहतर है। इस गाने को किसी भी तरह से उत्तराखंड के कल्चर के तौर पर देखा नहीं जा सकता है। आगे देखिए तस्वीरें
-
New Garhwali Item Song Thumka- Pic 01
Image: New Garhwali Item Song Thumka- Pic 01
यह एक कलाकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि किसी भी तरह की आर्ट फॉर्म बनाने से पहले वह यह चीज़ दिमाग में फिट करे कि उसके जरिए वह पूरे राज्य को रिप्रेजेंट कर रहा है। उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को बचाने और बढ़ावा देने का ढोल पीटने वाले यह कलाकार अपने गीतों के जरिए जो फूहड़ता फैलाते हैं वह शर्मनाक है।
-
New Garhwali Item Song Thumka- Pic 02
Image: New Garhwali Item Song Thumka- Pic 02
" ठुमका " नामक इस गीत में जी भर के लड़की को ऑब्जेक्टिफाई किया जा रहा है, लड़की को छोटे कपड़ों में नचवाया जा रहा है, आसपास लड़के दारू की बोतल लिए नाच रहे हैं, ईव टीजिंग को ग्लोरीफाई किया जा रहा है, गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है, लड़की के सिर पर बीयर डाली जा रही है, यह फूहड़ता नहीं तो और क्या है?
-
New Garhwali Item Song Thumka- Pic 03
Image: New Garhwali Item Song Thumka- Pic 03
न केवल ये कलाकार पहाड़ों का गलत इंप्रेशन लोगों के दिमाग में डाल रहे हैं मगर गलत चीजों को ग्लोरीफाई कर अपनी सड़ी गली मानसिकता दिखा रहे हैं। बॉलीवुड कल्चर से प्रभावित यह नालायक कलाकार खुलेआम ईव टीजिंग को प्रमोट कर गर्वित महसूस करते हैं।
-
New Garhwali Item Song Thumka- Pic 04
Image: New Garhwali Item Song Thumka- Pic 04
कोई जरा इनसे यह पूछे, कि क्या आपके घर की औरतें इतनी खुशी से शराबियों के बीच नाच सकती हैं? कोई यह पूछे कि किस पहाड़ में ऐसा होता है? किस पहाड़ में लड़की ऐसे नाचती है जैसे आपके सदी के महानतम गीत में नाच रही है? माफ कीजिएगा, शायद आपके इमेजनरी उत्तराखंड में ऐसा होता होगा मगर असली पहाड़ों में तो ऐसा नहीं होता, कतई नहीं होता।