यूपीएनएल की ओर से ये भर्ती सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद और सामान्य सुरक्षा गार्ड के 455 पदों के लिए निकाली गई है। पढ़िए UPNL Recruitment 2022 All Detail
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: UPNL Latest Recruitment All Detail 2022
देहरादून: बेरोजगार युवा ध्यान दें।
UPNL Latest Recruitment All Detail 2022
उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड उपनल (UPNL) में खाली पदों को भरने का प्रोसेस शुरू हो गया है। कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है और आवेदन के लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए, ये जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। यूपीएनएल की ओर से ये भर्ती सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद और सामान्य सुरक्षा गार्ड के 455 पदों के लिए निकाली गई है। जिनमें 50 महिला गार्ड के पद भी शामिल हैं। इसके अलावा सुपरवाइजर के 30 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें 3 महिला पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 25 जुलाई है। ये भर्ती 1 अगस्त 2022 से 2 वर्षों के लिए प्रायोजित है।
UPNL Recruitment 2022 Salary
सैलरी क्या होगी, ये भी बताते हैं। सामान्य सुरक्षा गार्ड के लिए 23000 वेतन, सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के लिए 26000 वेतन और सुपरवाइजर के लिए 27000 वेतन प्रति माह निर्धारित है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए पूर्व सैनिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित, विनम्र, बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड के होना आवश्यक है। चयन के समय मेडिकल चेकअप, पुलिस सत्यापन होना अनिवार्य है।
UPNL Recruitment 2022 How to Apply
चयन के लिए डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और मूल निवास प्रमाण पत्र संबंधी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। चयन के लिए उपनल की ओर से पहले आओ-पहले पाओ की नीति अपनाई जाएगी। सबसे जरूरी बात ये है कि आवेदन की लास्ट डेट 25 जुलाई है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।