Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा में एक हफ्ते के अंदर दूसरी दुर्घटना का वीडियो सामने आया है।
डोईवाला टोल पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर टोल पर काम करने वाली महिला से हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अचानक महिला टोल से सड़क पर आती है और बाइक सवार को सोचने समझने का मौका तक नहीं मिलता। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बाइक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घटना बुधवार दोपहर की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला को 50 मीटर तक घसीटते ले गया। घायल महिला को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के दाएं पैर में तीन फैक्चर और सिर पर गंभीर चोट आई है। आप भी देखिए वीडियो