देहरादून-मसूरी के बीच बनेगा एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे, जानिए प्रोजक्ट की खास बातें

Dehradun से Mussoorie के बीच बनने वाले ropeway की लंबाई 5.5 किमी होगी। इसके बनने से यात्रियों को यातायात का सुविधाजनक साधन मिल सकेगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun Mussoorie Ropeway: Asia second longest ropeway between Dehradun Mussoorie
Image: Asia second longest ropeway between Dehradun Mussoorie

देहरादून: उत्तराखंड का खूबसूरत पहाड़ी शहर मसूरी। हर साल लाखों पर्यटक इस जगह की खूबसूरती का दीदार करने आते हैं, लेकिन वीकेंड पर मसूरी पहुंच पाना इतना भी आसान नहीं होता।

Asia second longest ropeway between Dehradun Mussoorie

देहरादून से लेकर मसूरी तक लंबा जाम लगा रहता है। जिस वजह से पर्यटकों के साथ-साथ आम लोग भी परेशान होते हैं। इस समस्या का अब जल्द ही समाधान होने वाला है। देहरादून से मसूरी के बीच एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे बनेगा। जिसके बाद दून से मसूरी का सफर महज 15 मिनट में पूरा होगा। देहरादून और मसूरी के बीच रोप-वे निर्माण को सरकार के स्तर से सभी अनुमति हो चुकी है। ऊंचाई और रोप-वे की लंबाई की वजह से इसमें ऊंचे-ऊंचे टर्मिनल बनाए जाने हैं, लेकिन बायलॉज के हिसाब से इतनी ऊंचाई पर टर्मिनल का निर्माण नहीं किया जा सकता। हालांकि अब रोपवे से टर्मिनल की ऊंचाई का अड़गा भी खत्म हो गया है। आगे पढ़िए

कैबिनेट बैठक में निर्माण के बायलॉज में राहत देते हुए टर्मिनल को निर्धारित ऊंचाई तक निर्माण की अनुमति दे दी गई। ये जानकारी मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में बायलॉज में शिथिलिकरण को मंजूरी दी गई है। इसके बाद अब रोप-वे के लिए निर्धारित ऊंचाई वाले टर्मिनल बनाए जा सकेंगे।

Dehradun Mussoorie Ropeway Project

यहां आपको प्रोजेक्ट के बारे में भी बताते है। दून से मसूरी के बीच बनने वाले रोपवे की लंबाई 5.5 किमी होगी। इसके बनने से यात्रियों को यातायात का सुविधाजनक साधन मिल सकेगा। जाम की समस्या से निजात मिलेगी, पर्यावरण के लिहाज से भी ये अच्छा कदम है। देहरादून से मसूरी के लिए प्रस्तावित रोपवे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे होगा। जो हांगकांग के गोंगपिंग रोपवे की लंबाई 5.7 किमी से महज सौ मीटर कम है। इस रोपवे के बनने से यात्री दून से मसूरी मात्र 15-18 मिनट में पहुंच सकेंगे।