एसएसपी देहरादून ने नाइट ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को रात के वक्त बेवजह घूमने वाले लोगों को थाने लाकर उनका सत्यापन करने को कहा है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: action against those who roam unnecessarily at night In Dehradun
देहरादून: राजधानी देहरादून में रहते हैं और रात को सड़कों पर तफरीह करने का शौक है, तो अपने इस शौक को फिलहाल छोड़ ही दें।
Do not roam unnecessarily at night In Dehradun
अब अगर आप रात के वक्त सड़कों पर बेवजह मटरगश्ती करते मिले, तो पुलिस आपको पकड़ कर थाने ले जाएगी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने नाइट ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को रात के वक्त अनावश्यक घूमने वाले लोगो को थाने लाकर उनका सत्यापन करने को कहा है। एसएसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की तलाशी व चेकिंग के निर्देश भी दिए हैं। सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी नियमित रूप से रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को चेक कर उन्हें ब्रीफ करेंगे। एसएसपी ने कहा कि वह स्वयं रात को आकस्मिक चेकिंग करेंगे। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीते दिन कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि सड़कों पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात सभी थाना प्रभारियों के साथ मिलकर कार पूलिंग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। गोष्ठी में यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस रहा।
एसएसपी ने कहा कि सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन की पूरी जिम्मेदारी थाना और चौकी प्रभारी की होगी। सभी क्षेत्राधिकारी, यातायात निरीक्षक और थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में यातायात के दबाव वाले मार्गों का भ्रमण करेंगे। यातायात के सुचारू संचालन के लिए स्कूलों व कार्यालयों के खुलने और बंद होने के समय थाना व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्रों में सड़कों पर तैनात रहेंगे। भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है कमेटी हर सोमवार को भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण करेगी। सभी थाना व चौकी प्रभारी इस संबंध में अपने थाना क्षेत्रों में आमजन को जानकारी देंगे। थाना प्रभारी सीसीटीवी व सर्विलांस के साथ मैनुअल पुलिसिंग पर भी काम करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक बीट कांस्टेबल प्रतिदिन अपनी बीट पर कम से कम एक घंटा भ्रमणशील रहकर जानकारी एकत्रित करें। बीट सिस्टम में अच्छा काम करने वाले थाना प्रभारी को सम्मानित किया जाएगा।