उत्तराखंड पुलिस ने तिरंगे का अपमान किया? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल..आप भी देखिए

कोई व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते, इसे जलाते, दूषित करते, कुचलते या नियम विरुद्ध ध्वजारोहण करते पाया जाता है तो उसे तीन साल की जेल या जुर्माना देने का दंड मिल सकता है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand police national flag video viral: Uttarakhand police video viral indian national flag
Image: Uttarakhand police video viral indian national flag

देहरादून: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। पीएम मोदी की अपील पर इसके तहत 13 अगस्त से देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जारी रहा।

Uttarakhand police video viral

तिरंगा हर देशवासी के गर्व का प्रतीक है। बीते दिन लोगों ने अपने घर पर तिरंगा फहरा कर देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया, लेकिन इस बीच हरिद्वार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आपका दिल दुखा देगी। उत्तराखंड पुलिस पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उत्तराखंड पुलिस के सिपाही सड़क से बाइक हटाते दिख रहे हैं। इस दौरान बाइक पर तिरंगा भी नजर आया। वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जहां कुछ लोगों ने उत्तराखंड पुलिस पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रही थी। आगे देखिए वीडियो

Rules about indian national flag

यहां आपको फ्लैग कोड के नियम भी बताते हैं। तिरंगे का इस्तेमाल करने के बाद में उसे मर्यादित तरीके से एकांत में रखना जरूरी है। फ्लैग कोड के मुताबिक देश के झंडे का संपर्क किसी भी हालत में जमीन या पानी से नहीं होना चाहिए। अगर यह किसी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है तो इसे एकांत में जलाकर नष्ट कर देना चाहिए। कई बार लोग कागज के झंडों का इस्तेमाल कर इन्हें फेंक देते हैं। ये पैरों के नीचे या कूड़े के ढेर में दिखाई देते हैं, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। कोई व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते, इसे जलाते, दूषित करते, कुचलते या नियम विरुद्ध ध्वजारोहण करते पाया जाता है तो उसे तीन साल की जेल या जुर्माना देने का दंड मिल सकता है। व्यक्ति को जेल और जुर्माना दोनों से ही दंडित किया जा सकता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी देखिए और तय कीजिए कि कौन सही और कौन गलत

  • Youtube सब्सक्राइब करें: