Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
कोटद्वार: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
इसके बाद 19 अगस्त से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 19 अगस्त से गढ़वाल मंडल के 7 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं, कोटद्वार विधायक ने भी डीएम और एसएसपी के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया है. इसके अलावा भर्ती की मेजबानी कर रहे गढ़वाल राइफल लैंसडाउन की ओर से भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भर्ती केंद्र पर गढ़वाल मंडल के 7 जिलों से कुल 63,360 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है, जिसमें चमोली के 9306, देहरादून के 9148, हरिद्वार के 6812, पौड़ी गढ़वाल के 16330, रुद्रप्रयाग के 6357, टिहरी गढ़वाल के 9784, उत्तरकाशी के 5623 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है।