UKSSSC Paper Leak का आरोपी Hakam Singh Rawat बेहद आलीशान जिंदगी जीने का शौकीन है। उसकी अकूत संपत्ति के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: UKSSSC Paper Leak Hakam Singh Rawat Property details
उत्तरकाशी: हाकम सिंह...यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड। कहने को जिला पंचायत सदस्य रहा हाकम सिंह बेहद आलीशान जिंदगी जीने का शौकीन है। उसकी अकूत संपत्ति के बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Hakam Singh Rawat Property details
एसटीएफ की जांच में जब हाकम सिंह की अकूत संपत्ति के बारे में पता चला तो उनकी आंखे भी खुली की खुली रह गईं। हाकम सिंह का मोरी के सांकरी में आलीशान रिजॉर्ट है। जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। रिजॉर्ट पर देवदार की लकड़ी लगी है, यहां नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की आवाजाही लगी रहती है। बीजेपी नेता रहा हाकम सिंह मोरी के लिवाड़ी गांव का रहने वाला है। उसके उत्तरकाशी और देहरादून में आलीशान घर हैं। बताया जाता है कि हाकम ने दो शादियां की हुई हैं। एक पत्नी उत्तरकाशी और दूसरी देहरादून में रहती है। केवल उत्तराखंड और यूपी में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उसकी काफी संपत्ति है
Hakam Singh Rawat Thailand Connection
जांच में पता चला है कि उसका थाइलैंड में पंचकर्मा का काम है। वो बार-बार विदेश के दौरे पर रहा है। पिछले कुछ समय में वह करीब 5 बार थाईलैंड घूमने जा चुका है। एसटीएफ अब इस बात का पता लगा रही है कि वो विदेश दौरे पर अपने साथ किस-किसको लेकर गया। अंदेशा है कि वह नेताओं व अधिकारियों को खुश करने के लिए उन्हें अपने साथ ले गया होगा। इसके अलावा उसके विभिन्न बैंकों में 4-5 खाते हैं। एक्टिंग का शौकीन रहा हाकम सिंह कई गढ़वाली वीडियो में भी काम कर चुका है। उसके नाम पर होटल, होम स्टे और सेब के बगीचों के साथ कई बड़ी संपत्ति है। बता दें कि पेपर लीक मामले में नाम सामने आने के बाद हाकम सिंह बैंकॉक भाग गया था। शनिवार को एसटीएफ ने उसे हिमाचल भागने का प्रयास करते हुए त्यूणी के आराकोट चेकपोस्ट से हिरासत में लिया था। रविवार को हाकम सिंह की गिरफ्तारी होने के साथ ही बीजेपी ने भी हाकम सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।